Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिग्विजय सिंह ने रुकवाई काउंटिंग
bhopal, Digvijay Singh, stopped counting

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटों की गिनती जारी है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। इधर पहले राउंड के मतगणना के बाद राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की कुछ जगह की मतगणना को रुकवाया है। सील मैच नहीं होने के कारण दिग्विजय सिंह ने आपत्ति दर्ज की है। सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की दो मतदान केंद्र की मतगणना को फिलहाल रोक दिया गया।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सील मैच नहीं होने के कारण उन्होंने आपत्ति जताई, जिसके बाद सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्र की मतगणना को फिलहाल रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम कहीं आगे है तो कहीं पीछे हैं। अभी रोडमल नागर को इतनी लीड नहीं मिली, जितनी 2019 में मिली थी शाम तक का इंतजार करना होगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 10 से 11 सीटें कांग्रेस जीतेगी।

 

वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। यहां नकुलनाथ का मुकाबला बीजेपी के विवेक बंटी साहू से है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस कैंडिडेट नकुलनाथ मतगणना स्थल से बाहर निकल गए हैं। वे बीजेपी कैंडिडेट विवेक बंटी साहू से करीब 55 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

MadhyaBharat 4 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.