Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कोरबा में कांग्रेस का डंका दीदी” को मात दे रही भाभी
korba, Congress

कोरबा। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एकमात्र कोरबा की सीट अभी तक के रुझानों में कांग्रेस की झोली में जाती दिख रही है। कोरबा लोकसभा से चुनाव लड़ रही भाजपा की दीदी सरोज पांडे और कांग्रेस की भाभी ज्योत्स्ना महंत में कांटे की टक्कर है। कथित तौर पर कोरबा को अपना मायका बताने वाली दीदी पर आखिरकार शुरू से लग रहा बाहरी का ठप्पा महंगा पड़ गया। वैसे यह मसला भाजपा के ही निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल व दूसरे नेताओं ने सांसद ज्योत्सना महंत को लापता बता कर छेड़ा था और अब उन पर ही भारी पड़ता दिख रहा है। कहा जाए कि चुनाव में ओवर रिएक्ट और ओवर कॉन्फिडेंस भारी पड़ रहा है तो कोई गलत नहीं होगा।

 

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत की रणनीति के आगे भाजपा के सारे दांव-पेंच फेल हो गए। लोगों का भाजपा में प्रवेश कराना भी काम नहीं आया और जिले की पाली-तानाखार,रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की बढ़त को रोकने में भाजपा सफल नहीं हो सकी है। हालांकि कोरबा विधानसभा में मंत्री लखन लाल देवांगन का जोर लगाना काम आया है। मतदाताओं ने सरल, सहज और मिलनसार भाभी ज्योत्स्ना महंत पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। इसमें कोई संदेह नहीं कि इस चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के नाम की मुहर लग रही है लेकिन कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी चयन को लेकर की गई चूक, स्थानीय नेताओं से तालमेल की कमी और जिला संगठन का केन्द्रीयकरण कुछ लोगों में होने, प्रत्याशी का स्थानीय पदाधिकारियों पर ज्यादा भरोसा नहीं करना और अपनी फौज लेकर चलना, मीडिया के साथ सभी तरह के मीडिया प्रभारियों के समन्वय का पूर्णतः और अंत तक अभाव आखिरकार इस बार भी भाजपा को खाली हाथ रहने के लिए मजबूर करती नजर आ रही है। तमाम राष्ट्रीय नेताओं, स्टार प्रचारको की भी अपील काम नहीं आई और स्थानीय जनप्रतिनिधि श्रीमती महंत को जनता ने चुनकर एक बार फिर दिल्ली में भेजने का फैसला कर लिया है।

 

अभी तक के रुझानों में जो अधिकृत जानकारी निर्वाचन आयोग से जारी की गई है उसमें छत्तीसगढ़ के 11 में से एकमात्र कोरबा लोकसभा कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है।

 

हालांकि अंतिम मत की गिनती तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता और परिणाम में उलटफ़ेर हो सकते हैं लेकिन कोरबा सीट कांग्रेस जीत रही है, यह तो अब तक तय हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के पंडाल में कुर्सियां पूरी तरह से खाली नजर आई हैं जो उनकी निराशा को बताने के लिए काफी है। स्थानीय पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्तागण इस पंडाल में देखने को नहीं मिले हैं जिसे लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म है।

 

MadhyaBharat 4 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.