Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
छिंदवाड़ा में 40 साल बाद खिला कमल
bhopal, Lotus blossomed , Chhindwara

भोपाल। मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा के नतीजे आ गए हैं। यहां 40 साल बाद कमल खिला है। छिंदवाड़ा सीट से भाजपा के बंटी साहू ने कांग्रेस के नकुलनाथ को एक लाख 13 हजार 555 वोटों से हरा दिया है। जीत के साथ ही भाजपा ने विजयी जुलूस निकालना शुरू कर दिया है।

दरअसल, आजादी के बाद से छिंदवाड़ा सीट ज्यादातर कांग्रेस की रही है। वर्ष 1977 में जब पूरे देश में इंदिरा गांधी के खिलाफ लहर थी, तब भी ये सीट कांग्रेस ने ही जीती थी। यहां से कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं। इस सीट पर कमलनाथ परिवार का 40 सालों से भी ज्यादा समय से कब्जा था। पिछली बार के चुनाव में छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी और यहां से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ जीते थे, लेकिन इस बार यहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

इंदौर में लालवानी रिकॉर्ड मतों से जीते, विदिशा से शिवराज व गुना से सिंधिया भी जीते

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव नतीजों में भाजपा लगातार क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। भाजपा अब तक प्रदेश की 29 सीटों में से अब तक 10 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। घोषित परिणाम में इंदौर सीट पर भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट से जीत गए हैं। यह देश में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 20 हजार 868 वोटों से जीत हासिल की है। गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 लाख 40 हजार 929 वोट से जीत हासिल की है।

इसके अलावा टीकमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक की 4 लाख 3 हजार 312 वोटों से जीत हुई है। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा करीब 5 लाख वोटों से जीते हैं। खजुराहो सीट पर भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा भी जीत चुके हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 5 लाख 25 हजार 798 वोटों से हराया है। वहीं, सागर सीट से भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े 4 लाख 69 हजार 83 वोटों से जीती हैं। सतना सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह 84449 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। सतना सीट पर लगातार यह उनकी पांचवीं जीत है। होशंगाबाद सीट से भाजपा के दर्शन सिंह चौधरी 4 लाख 31 हजार 696 वोटों से जीत गए हैं। बैतूल में भाजपा प्रत्याशी दुर्गा दास उईके 3 लाख 80 हजार 598 वोटों से चुनाव जीते। मंडला सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख 3 हजार 846 वोटों से जीते हैं।

MadhyaBharat 4 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.