Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छग में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
raipur, Chance of rain , Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार कोरबा, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

 

रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ भी चलेगी। मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म मुंगेली जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.8 डिग्री रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। यानी मानसून आने तक गर्मी से राहत रहेगी। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू भी हो गई है। 7-8 जून तक मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है।

 

पिछले 24 घंटे के दौरान सूरजपुर जिले के भैयाथान में सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश हुई। पाली, तमनार में 20 और कोटा में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सरगुजा के उदयपुर, कुनकुरी, जशपुर नगर, लखनपुर, बिलासपुर के पेंड्रा, मरवाही में भी हल्की बारिश हुई। प्रमुख शहरों में अंबिकापुर में 8 और पेंड्रारोड में तीन मिमी बारिश हुई है।

मंगलवार को रायपुर में बारिश नहीं हुई, लेकिन तेज हवा और बादलों के कारण तापमान काफी गिर गया। लेकिन सुबह के समय तेज धूप ने लोगों को परेशान किया, लेकिन रात को मौसम ठंडा रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। सुबह हवा में नमी 56 फीसदी थी, जो शाम तक 32 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई। रायपुर के अलावा बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। सभी जगहों पर पारा 36 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मुंगेली में 43.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान भी अब कम हो गया है। बारिश के बाद अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया।

बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री रहा। दुर्ग में तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सरगुजा में तापमान 39 डिग्री पहुंच गया सभी जगह पारा सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होगी, और तेज धूप और गर्मी से ज्यादा राहत मिलेगी।

MadhyaBharat 5 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.