Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में 220 में से 198 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए
raipur,  Chhattisgarh,  220 candidates

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतरे 220 में से 198 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए ।राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही रहा।

 

लोकसभा 2024 के चुनाव में राज्य में 220 उम्मीदवारों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बहुजन पार्टी सहित कुल कुल 220 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के उम्मीदवार श्याम सिंह मरकाम (कोरबा सीट) और एलएस उदय सिंह (सरगुजा सीट) ने अपनी-अपनी सीट पर तीसरा स्थान हासिल किया लेकिन अपनी जमानत नहीं बचा पाए। श्याम सिंह मरकाम को 48587 मत मिले हैं। जबकि एलएस उदय सिंह को 15651 मत मिले ।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार इनोसेंट कुजूर (रायगढ़ सीट), अश्विनी रजक (बिलासपुर), दिलीप रामटेके (दुर्ग), ममता रानी साहू (रायपुर), डॉ रोहित डहरिया (जांजगीर-चांपा) और तिलकराम मरकाम (कांकेर) अपनी-अपनी सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई।

राज्य में 72.8 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। चुनाव आयोग के अनुसार, किसी उम्मीदवार को अपनी जमानत बचाने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल वोटों का कम से कम छठा हिस्सा प्राप्त करना होता है। सामान्य (ओबीसी सहित) श्रेणी के लिए 25 हजार रुपये और अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 12,500 रुपये है।

MadhyaBharat 6 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.