Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
बीमारी से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
raipur,Tired of illness, woman commits suicide

जशपुर/रायपुर। जिले के बगीचा थानांतर्गत ग्राम महनई में शुक्रवार सुबह एक पहाड़ी कोरवा महिला की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। इस घटना में यह बात सामने आई है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के चाैकी पण्ड्रापाठ अन्तर्गत ग्राम महनई में एक पहाड़ी कोरवा महिला की पेड़ से लटकी हुई लाश मिली। आसपास के लोगों ने जब महिला का शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कई महीनों से बीमार थी और बीमारी से तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका का नाम बिफनी बाई पति रूनवा राम है। फिलहाल पण्ड्रापाठ पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

MadhyaBharat 7 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.