Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मप्र के 37 जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना
bhopal, Possibility of thunderstorm , Madhya Pradesh

भोपाल। मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के बीच आंधी और बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। गुरुवार को कहीं बादल तो कहीं तेज गर्मी का असर देखने को मिला। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। राजधानी भोपाल में आज सुबह बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि इंदौर समेत 37 जिलों में कहीं आंधी-गरज चमक की स्थिति रहेगी। कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है, जबकि ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चल सकती है।

 

 

इससे पहले गुरुवार को दमोह और शिवपुरी सबसे गर्म रहे। यहां दिन का टेम्प्रेचर 44 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़-पृथ्वीपुर में 43.5 डिग्री, गुना, सागर और नर्मदापुरम में पारा 43.2 डिग्री रहा। इसी तरह, छतरपुर के बिजावर में 43.1 डिग्री, राजगढ़ में 43 डिग्री, अशोकनगर में 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सागर में शाम को बारिश भी हुई। भोपाल, ग्वालियर में भी तापमान में उछाल देखने को मिला। भोपाल में पारा 40.8 डिग्री, इंदौर में 39.2 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 डिग्री, जबलपुर में 41.5 डिग्री और उज्जैन में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। वहीं, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। ऐसा ही मौसम आगामी दिनों में भी बना रहेगा। उधर, मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इसके समय पर मध्यप्रदेश पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

MadhyaBharat 7 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.