Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
नारायणपुर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर
narayanpur, 6 Naxalites killed,  Narayanpur encounter

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा में शुक्रवार दोपहर गोबेल के जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया। घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक 03 महिला एवं 03 पुरुष नक्सलियों के शव एवं हथियार बरामद किए गए हैं। हथियारों में 3 राइफल व बीजीएल लॉन्चर सहित कुल 6 हथियार और नक्सल सामग्री बरामद की गई है। नक्सलियों के शवों की शिनाख्त की जा रही है। मुठभेड़ में शामिल जवानों का दावा है कि मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं।

 

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि पूर्व बस्तर डिवीजन इलाके में मुंगेड़ी, गोबेल गांव के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद 6 जून की रात को दंतेवाड़ा, नारायणपुर, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की डीआरजी, 45वीं वाहिनी आईटीबीपी, एवं सीआरपीएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। 7 जून को नक्सलियों के बीच दिनभर चली मुठभेड़ के बाद शुक्रवार रात पुलिस की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक 5 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए जाने के साथ 3 जवानों के घायल हो गए। शनिवार दोपहर 12 बजे जारी की गई जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए जाने के साथ मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है और इन जवानों की स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर होने का दावा किया गया है। आज शाम 04 बजे जगदलपुर के त्रिवेणी परिसर में बस्तर आईजी संबंधित डीआईजी, एसपी एवं सीआरपीएफ के अधिकारी मुठभेड़ से संबंधित जानकारी विस्तार से देंगे।

 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ समाप्त हो गई है, जवान वापस लौट रहे हैं, वापसी के बाद आज शाम 04 बजे जगदलपुर के त्रिवेणी परिसर में विस्तृत जानकारी विस्तार से दी जाएगी।

MadhyaBharat 8 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.