Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विवाहित युवक ने विवाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म
jagdalpur, Married youth ,committed rape

जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टिकरालोहंगा खासपारा निवासी विवाहित युवक हेमनाथ गौतम उम्र 27 वर्ष ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा किया, फिर दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हुई तो वादे से मुकर गया और उसे छोड़ दिया। युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में आरोपित हेमनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकरालोहंगा खासपारा निवासी युवक हेमनाथ गौतम की पहचान इसी जिले की रहने वाली एक युवती से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली। युवक ने कहा कि मैं तुझसे बेइंतिहा मोहब्बत करता हूं। शादी का भी वादा कर युवती से दुष्कर्म किया। युवती 4 महीने की गर्भवती है। युवती के गर्भवती होने का पता जब युवक को चला तो उससे बातचीत करना बंद कर दिया था, युवती ने जब गर्भवती होने का हवाला देते हुए शादी करने को कहा तो वह शादी के वादे से भी मुकर गया। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। थाना कोतवाली में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब आरोपी युवक हेमनाथ गौतम को गिरफ्तार कर कर्यवाही उपरांत आज शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल दाखिल कर दिया है।

MadhyaBharat 8 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.