Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
खारुन ग्रीन्स के एक घर में मिला दो भाइयों का शव
raipur, Dead bodies ,two brothers

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे कुम्हारी थाना क्षेत्र के खारुन ग्रीन्स के एक घर में शनिवार सुबह दो भाइयों की लाश मिली है। पड़ोसियों ने सुबह तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों शव दो से तीन दिन पुराने लग रहे हैं। जिसकी कारण घर से दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर पड़ोसियों ने कुम्हारी थाना पुलिस को जानकारी दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब वह अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ कर अंदर गई और देखा तो कमरे में दो लोगों के सड़ी-गली लाश पड़ी थी। पूछताछ में पता चला कि दोनों सगे भाई हैं। दोनों की पहचान हिमांशु शर्मा और सुधांशु शर्मा के रूप में की गई है। वो दोनों घर पर अकेले रहते थे। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

 

पड़ोसियों से पूछताछ करने पर यह भी पता चला कि दोनों नशे के आदी थे। दोनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है। कुम्हारी थाना पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

MadhyaBharat 8 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.