Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पुलिस ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे किया गिरफ्तार
bhopal,Police arrested ,Youth Congress workers

भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के खिलाफ रविवार को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह कार्यकर्ता के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इस दौरान युवक काग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने मितेंद्र सिंह यादव को कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

 

मप्र में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर युवक कांग्रेस के साथ एनएसयूआई ने इस हल्ला बोला है। रविवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। सभी पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मंत्री के बंगले के पहले रोकने के लिए पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद भी कार्यकर्ता अध्यक्ष के साथ आगे बढ़ रहे थे। युवक कांग्रेस की प्रदर्शन की चेतवानी के बाद प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी। प्रशासन ने प्रदर्शनकरियों को रोकने के लिए रास्ते भर में कई बैरिकेडिंग किए गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। वाटर कैनन और राइट कंट्रोल व्हीकल भी तैनात किए थे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा है कि नर्सिंग घोटाले की जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वही एनएसयूआई ने मांग करते हुए कहा कि मंत्री विश्वास कैलाश चरण को इस्तीफा देना चाहिए।

 

MadhyaBharat 9 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.