Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय गिरी क्रेन
bhopal, Crane fell, Maharana Pratap Jayanti

भोपाल। भोपाल में रविवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। एमपी नगर में क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण के दौरान नगर निगम की क्रेन गिर गई। हादसे में वार्ड 66 से कांग्रेस पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत समेत दो लोगों को चोट आई है। उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार घटना दोपहर 1.20 बजे की है। एमपी नगर चौराहे पर रविवार को क्षत्रिय समाज के लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा के माल्यार्पण के लिए जुटे थे। इस दौरान जैसे ही वार्ड 66 से कांग्रेस पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत माल्यार्पण के लिए जैसे ही क्रेन पर पहुंचे। जैसे ही क्रेन ऊपर उठी, वह गिर गई। इससे पार्षद राजपूत को चोट आई है। पार्षद जितेंद्र सिंह के पैर में फ्रैंक्चर हुआ है। इसके अलावा उनके साथ क्रेन पर सवार उनके मामा ऋषि सिंह राजपूत को चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद नगर निगम की लापरवाही सामने आई है।

MadhyaBharat 9 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.