Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को कहा बच्चा
indore,Minister Kailash Vijayvargiya, Rahul Gandhi a child

इंदौर। चुनाव चुनाव के नतीजे आने के बाद आईएनडीआई गठबंधन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर मध्यप्रदेश नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को बच्चा कहा है। विजयवर्गीय इंदौर में एक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 

 

दरअसल, दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। मीडिया ने इसे लेकर विजयवर्गीय से सवाल किया था। विजयवर्गीय ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वे बच्चे हैं, वहां सभी को लोकसभा में बैठने का उत्साह रहेगा कि पता नहीं कब क्या बोलेंगे और कब हंसी का माहौल हो जाएगा।

 

 

इस दौरान विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी उन्होंने यह भी कहा कि हमारे लिए प्रधानमंत्री का शपथ समारोह महत्वपूर्ण है। नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

 

 

हालांकि, विजयवर्गीय इससे पहले राहुल गांधी की तारीफ भी कर चुके हैं। तीन दिन पहले उन्होंने कहा था कि जनता का जो जनादेश हो, उसे स्वीकार करना चाहिए। राहुल जी ने भी कितनी मेहनत की है। पैदल चले बेचारे। गांव-गांव दौड़ लगाई। जिम-विम भी उन्होंने की।

MadhyaBharat 9 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.