Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रायपुर दुर्ग बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
raipur, Yellow alert , Bastar divisions

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री 8 जून को सुकमा के रास्ते हो चुकी है। लेकिन उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून अब तक नहीं पहुंचा है। जिसके कारण उमस और गर्मी भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है है।

 

दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून उत्तर छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी: राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में प्री मानसून रविवार को देखने मिला। सोमवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दुर्ग और रायपुर संभाग में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

आज सोमवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही चेतावनी के रूप में प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।पिछले साल छत्तीसगढ़ में मानसून देरी से पहुंचा था। 23 जून को मानसून एक्टिव हुआ था। इस वजह से बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हो सकता था तो, वहीं इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शनिवार को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। सरगुजा में दिन का तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। तो वहीं जगदलपुर में तापमान 34.2 , बिलासपुर में 41.6, रायपुर में 40.5, दुर्ग में 40.02, और राजनांदगांव में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं। रविवार को सरगुजा में दिन के वक्त गर्मी रही, शाम होते-होते मौसम सुहाना हुआ और गर्मी से लोगों को राहत मिली, रात में हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

MadhyaBharat 10 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.