Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
तेज रफ्तार एक्सयूवी कार बेकाबू होकर फुटपाथ से टकराई
tikamgarh, Speeding XUV car , footpath

टीकमगढ़। शहर के सिविल लाइन रोड पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार बेकाबू होकर फुटपाथ से टकरा गई गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे में कार सवार युवक को चोट आई है, वहीं सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

 

मौके पर मौजूद शिक्षक द्वारका प्रसाद नामदेव ने बताया कि सुबह स्कूल जाने के लिए सिविल लाइन रोड पर होटल व्हाइट हाउस के ठीक सामने अपने साथी के इंतजार में बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने फुटपाथ से टकरा गई। घटना में वे बाल-बाल बच गए। इस दौरान सड़क के आसपास और भी लोग मौजूद थे। जैसे ही कार बेकाबू हुई तो लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। पूछताछ में पता चला कि हेमंत जैन नामक युवक कार चला रहा था। घटना के दौरान केवल वही कार में मौजूद था। हादसे में हेमंत के कान से ब्लड निकलने लगा। उसने फोन लगा कर अपने परिजनों को सूचना दी।

 

जानकारी लगते ही हेमंत के परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि कार को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 10 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.