Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ग्राम पंचायत तिरवैया में बनेगा खेल मैदान
raipur, Sports ground, Gram Panchayat Tiravaiya

रायपुर। धरसींवा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत तिरवैया में जल्द ही खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। ग्रामीणों, युवाओं-बच्चों को जल्द ही अच्छे खेल-मैदान की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सघन छायादार पौधारोपण भी कराया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज बुधवार को धरसींवा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत तिरवैया का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत तिरवैया में प्रस्तावित खेल मैदान से लगे हुए खाली स्थानों पर सघन पौधारोपण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत में मुक्तिधाम के लिये भी अलग जगह चिन्हांकित करने के निर्देश पंचायत पदाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में चल रहें कामों में अधिक से अधिक काम स्थानीय महिला स्व- सहायता समूहों के सहायता से कराये जाये ताकि महिला समूहों को रोज़गार भी उपलब्ध होंगे और योजनाबद्ध तरीके से काम भी पूरा हो जाए। कलेक्टर ने प्रस्तावित खेल मैदान में तारफेंसिंग करवाकर शीघ्र सघन वृक्षारोपण अभियान पूर्वक समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से करवाने के निर्देश दिये।

 

कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत धरसींवा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत किए जा रहे तालाब गहरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गहरीकरण का काम कर रहें ग्रामीणों से बात कर उनका हाल चाल जाना साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने तालाब गहरीकरण के काम में लगे ग्रामीणों के लिये छायाँ की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा एवं मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा, ज़िला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।

MadhyaBharat 12 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.