Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार
raipur, Chances of rain , state

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने पिछले दिनों अपनी दस्तक दे दी है, लेकिन अभी तक बस्तर संभाग में ही रुका हुआ है। वहीं रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसके कारण गर्मी बढ़ गई है, जिससे उमस भी बढ़ी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन मानसून रायपुर पहुंचने में अभी भी तीन से चार दिन और लगेंगे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

पिछले दिनों हल्की बारिश के बाद तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया था, लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान फिर सामान्य से ऊपर पहुंचने के कारण दिनभर गर्मी महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो तीन दिन राहत की संभावना नहीं है। दिन के तापमान में भी एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी।

 

रायपुर में मंगलवार को दिन का तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। आउटर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। शाम को हवा में नमी 43 फीसदी के आसपास रिकॉर्ड की गई। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में तेज धूप के कारण गर्मी और नमी की वजह से हल्की उमस महसूस हुई। वहीं कवर्धा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 22.2 नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया। मानसून की देरी से आने के कारण कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ गया है। रायपुर में पारा 42.6 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा औसत से 3.6 डिग्री अधिक रहा। बिलासपुर का पारा 41.8 डिग्री रहा, अंबिकापुर में तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं जगदलपुर में पारा 37.6 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी पारा 39 से 42 डिग्री के बीच रहा।

MadhyaBharat 12 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.