Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दूषित पानी पीने से 76 लोग बीमार एक की मौत
bhind, 76 people fall ,one dead

भोपाल/भिंड। प्रदेश के भिंड जिले में दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त से 76 मरीज बीमार हो चुके हैं। इनमें तीन को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। मंगलवार रात में एक मरीज की मौत की भी सूचना है। स्वास्थ्य विभाग ने 11 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर रखी हैं। इनमें चार एम्बुलेंस मुरैना से भिंड जिला अस्पताल में बुलाई हैं। चार एम्बुलेंस भिंड जिला अस्पताल की हैं।

 

 

दरअसल, भिंड जिले के फूप कस्बे में नए बिजली पोल लगाए जा रहे हैं। इन पोल्स को नाली से सटकर गाढ़ा जा रहा है। इसके लिए मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। काम के दौरान पेयजल सप्लाई लाइन टूट गई। इसमें नाली का पानी जाने से लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। सोमवार को वार्ड 5, 6 और 7 में मौजूद घरों में दूषित पानी पहुंचा। जिसे पीने के बाद उल्टी-दस्त से अब तक 76 मरीज बीमार हो चुके हैं। सोमवार रात मरीजों की संख्या 52 थी, जबकि मंगलवार को 24 नए मरीज सामने आए। इनमें तीन को ग्वालियर रेफर किया गया है। रात में एक मरीज की मौत हो गई।

 

 

मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। आनन-फानन अफसरों ने अलर्ट जारी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम फूप के तीनों वार्डों में लगातार निगरानी कर रही है। मंगलवार रात वार्ड 7 के रहने वाले बैजनाथ (79) की मौत हो गई। वह भी उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर फूप के अस्पताल में सोमवार दोपहर भर्ती हुए थे। फूप बीएमओ सिद्धार्थ चौहान का कहना है कि हालात पर काबू पा लिया गया है। दूषित पानी के कारण यह समस्या बनी है। वहीं, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि फूप में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े हैं। हालात पर काबू पा लिया गया है। मरीजों का उचित उपचार कराया गया। एक मरीज की मौत हुई है, जो कि दूसरी बीमारी से पीड़ित था।

MadhyaBharat 12 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.