Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विदिशा में पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग
vidisha, Massive fire , pesticides factory

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में पूर्व विधायक शशांक भार्गव की केमिकल फैक्ट्री में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी कि 8 से 10 किलोमीटर दूर से काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ होमगार्ड के साथ एसडीएम, तहसीलदार और प्रशासनिक अमला भी घटना स्थल पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। केमिकल के कारण जहरीला धुआं फैलने से इलाके को खाली करा दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक और भाजपा नेता शशांक भार्गव की शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में बुधवार सुबह करीब सात बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री से ही लगी यूनाइटेड फैक्ट्री में भी बड़ी संख्या में ड्रमों में केमिकल रखा था, जिससे यहां भी आग फैलने का डर था। जेसीबी की मदद से बाउंड्रीवॉल तोड़कर यूनिटाइटेड फैक्ट्री से केमिकल के ड्रमों को बाहर निकाला गया।

 

फैक्ट्री के पास रहने वाले शशांक जैन ने बताया कि सुबह करीब सात बजे मैं फैक्ट्री के पास से निकल रहा था तो वहां पीछे की तरफ से धुआं उठ रहा था। मुझे लगा कि किसी ने कूड़े में आग लगाई होगी, लेकिन ऊपर जाकर देखा तो आग भभक रही थी। इसके बाद फैक्ट्री मालिक को जानकारी दी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी गोलू शर्मा ने बताया कि आग से फैक्ट्री में रखी केमिकल की टंकियों में ब्लास्ट होने लगे। केमिकल के कारण आग फैलती जा रही थी। पानी डालने पर और भभक रही थी। इसके बाद केमिकल की आग बुझाने वाली फोम की फायर ब्रिगेड बुलाई गई। करीब 15 फायर ब्रिगेड ने पांच घंटे में आग पर काबू पाया। समय रहते यहां के रहवासियों ने आसपास की फैक्ट्रियों से केमिकल के ड्रम निकाल लिए थे और फायर ब्रिगेड ने भी तत्काल पहुंचकर काम शुरू कर दिया था, इससे ज्यादा नुकसान नहीं होने बच गया है। आग बुझाने के लिए भोपाल से बीएचईएल की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची थी।

 

 

 

क्षेत्र के तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि आग बुझा ली गई है। कहीं-कहीं धुआं अभी भी निकल रहा है, जिस पर काबू पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले ही इंडस्ट्री डिपार्टमेंट ने फायर सेफ्टी के संबंध में यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री को नोटिस जारी किया था, जिसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

MadhyaBharat 12 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.