Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मां बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
dhamtari, Mother daughter ,committed suicide

धमतरी। धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव चौक में मां और बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में स्कूल से निकल जाने पर आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करना सामने आया है। बहरहाल पुलिस घटना की विवेचना में जुट गई है।

 

कोतवाली थाना एएसआई विवेचक संतोषी नेताम ने बुधवार की देर रात कोतवाली पुलिस को महेश शर्मा ने सूचना दी कि शिव चौक में खुशबू शर्मा अपनी बेटी के साथ कमरे में बंद कर ली है। दरवाजा नहीं खोल रही है और मोबाइल भी बंद है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मां बेटी फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर कमरे को सील बंद कर आज गुरुवार की सुबह पंचनामा के लिए पहुंची। महेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी साली खुशबू शर्मा 35 वर्ष अपनी बेटी अंतरा शर्मा 13 वर्ष के साथ मायके में 10 वर्षों से रहा करती थी। लगभग छह वर्ष पूर्व उसका तलाक हो गया था। वर्तमान में वह शहर के एक निजी स्कूल में टीचर थी। 10 दिन पहले उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। तब से वह डिप्रेशन में रहा करती थी। खाना-पीना भी ठीक से नहीं खा रही थी। अंतरा आठवीं कक्षा पास करने के बाद नौवी पहुंची थी। मां-बेटी के एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना का स्पष्ट कारण अब तक ज्ञात नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MadhyaBharat 13 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.