Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और वंदे-भारत एक्सप्रेस
raipur, Chhattisgarh, Vande-Bharat Express

रायपुर।दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे-भारत एक्सप्रेस चलेगी । रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इसी माह से यह ट्रैन चलने लगेगी। दुर्ग से वंदे भारत ट्रेन सुबह छह बजे चलेगी और फिर दोपहर ढाई बजे विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी। इसके बाद वापसी के समय सवा तीन बजे विशाखापट्टनम से चलेगी और फिर देर रात 11.50 पर यह ट्रेन वापस दुर्ग पहुंच जाएगी।

 

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग, भिलाई, चरोदा, कुम्हारी और राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में रहने वाले आंध्र प्रदेश के मूल निवासियों की आवश्यकता को देखते हुए लोकसभा चुनाव के ठीक पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को इस संबंध में एक पत्र लिखा था ।उन्होंने दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी।आचार संहिता हटने के बाद मुख्यमंत्री की मांग और यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की जा रही है।

 

उल्लेखनीय है कि इन दिनों दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए एकमात्र दुर्ग-विशाखापट्टनम वाल्टेयर एक्सप्रेस चल रही है। यह ट्रेन विशाखापट्टनम पहुंचने में लगभग 16 घंटे का समय लेती है । जबकि वंदे-भारत एक्सप्रेस से लगभग आधे समय में यानी 8.30 घंटे में विशाखापट्टनम पहुंच सकेंगे और उसी दिन काम पूरा करके वापस लौट भी सकेंगे।वर्तमान में बिलासपुर से नागपुर के लिए वंदे भारत नियमित चल रही है।

MadhyaBharat 13 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.