Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कठुआ आतंकी हमले में बलिदानी जवान का पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
chindwara, Last rites ,soldier martyred

छिंदवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में बलिदान हुए जवान कबीर दास उईके का गुरुवार को उनके पैतृक गांव छिंदवाड़ा जिले पुलपुलडोह में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा के दर्शन के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। अंतिम संस्कार के समय सीआरपीएफ के आईजी सुखबीर सिंह सोढ़ी और डीआईजी नीतू सिंह भी मौजूद रहीं। वही, कलेक्टर शिलेंद्र सिंह, एसपी मनीष खत्री भी मौजूद थे।

बीते मंगलवार रात जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान कबीर दास (35 वर्ष) गोली लगने से घायल हो गए थे, बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी। कबीर दास मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की बिछुआ तहसील के ग्राम पुलपुलडोह के रहने वाले थे। वे 2011 में बतौर कॉन्स्टेबल सीआरपीएफ में शामिल हुए थे। उनकी चार साल पहले शादी हुई थी। परिवार में उनकी मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता उईके, छोटा भाई हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका है।

शहीद कबीर दास उइके का पार्थिव शरीर पहले हवाई मार्ग से गुरुवार सुबह नागपुर पहुंचा और यहां से सेना के वाहन द्वारा सड़क मार्ग से पुलपुलडोह (मरजातपुर) लाया गया। गांव पहुंचते ही शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। इस दौरा पूरा गांव देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

अंतिम दर्शन के बाद उनके घर अंतिम रस्म पूरी की गई। सीआरपीएफ जवानों ने बलिदानी कबीर दास को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिस तिरंगे से ढंक कर उनकी पार्थिव देह लाई गई, वह तिरंगा उनके परिजन को भेंट किया गया। इसके बाद आदिवासी परंपरा के अनुसार कबीर दास की पार्थिव देह को उनके घर के पीछे खेत में दफनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके घर मौजूद रहे।

MadhyaBharat 13 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.