Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
भोपाल में पालतू हाथी ने महावत को कुचलकर मारा
bhopal, Mahout crushed , pet elephant

भोपाल। राजधानी भोपाल के भानपुर ब्रिज के नजदीक बुधवार देर रात एक गुस्साए हाथी ने महावत को कुचल कर मार डाला। हाथी पालतू था। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने छोला थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर, घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार सतना जिले के सलैया निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र अपने पांच साथियों के साथ पालतू हाथी को देशभर में घुमाते थे। हाथी को घुमाने के दौरान मिले दान से उनका खर्चा चलता था। बुधवार रात परवलिया के रास्ते वह भोपाल पहुंचे थे। गुरुवार सुबह विदिशा जाने के प्लान था। इसके चलते भानपुर ब्रिज के नजदीक खाली मैदान में पेड़ के नीचे हाथी को बांधकर रात गुजारने रुक गए थे। रात नौ बजे सभी खाना खाने के बाद सो गए। नरेंद्र कपाड़िया हाथी के नजदीक ही जमीन पर सो रहे थे। तभी गर्मी से गुस्साए हाथी ने पहले नरेंद्र को सूंड से उठाकर पटका। इसके बाद हाथ पकड़कर घसीटा और पैर से कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

रात करीब 11.30 बजे अचानक हाथी जोर - जोर से चिंघाड़ने की आवाज सुनकर सभी की एक साथ नींद खुली। तब देखा कि हाथी नरेंद्र को सूंड से पकड़कर पटक रहा था। साथियों ने जब नरेंद्र को हाथी से छुड़ाने की कोशिश की, तो हाथी ने नरेंद्र के हाथ को सूंढ से पकड़कर घसीटा और पैर से कुचल दिया। इस पर तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को देर रात मार्चुरी भेज दिया। नरेंद्र कपाड़ियां के भांजे दीपक ने बताया कि बीते साल सिवनी जिले में हाथी ने ग्रुप के ही साथी भरत वासदेव को पटक - पटककर मार दिया था। उनका कहना है कि अब हाथी को वन विभाग के सुपुर्द करना चाहिए। वह हिंसक प्रवृत्ति का हो गया है।

MadhyaBharat 13 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.