Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के होटल में महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
umaria, Female tourist dies, Bandhavgarh Tiger Reserve

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में घूमने आई महिला को क्या पता था कि जिस होटल में हम मौज मस्ती करने और सुकून के पल जीने आये थे, वहीं से अपने परिजन का शव लेकर घर जाना पड़ेगा। एक रात ऐसी आई कि खाना खाकर युवती सोती है और सुबह उसकी लाश कमरे से बरामद होती है, ऐसा क्यों हुआ और युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह जांच का विषय है, लेकिन रिसोर्ट में यह कैसा खाना था कि जिसे खाकर मौत की नींद आ गई और रिसोर्ट प्रबंधन कुछ बताने की जगह मीडिया से भागता फिर रहा है, जो मामले को संदिग्ध बनाता है।

मामला जुड़ा है बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व स्थित होटल सामोद सफारी से, जहां इस प्रकार की घटनाएं आम हो गईं हैं। यहां धार जिले से अपनी बहन और अन्य दोस्तों के साथ सफारी करने, बाघों का दीदार करने आये थे, लेकिन गुरूवार रात वह सफारी करके आए और खाना खाकर सो गये, जहां रिसोर्ट के कमरे से 31 वर्षीय युवती प्रियंका शिंदे की मौत हो गई, जिसे शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में डॉक्टर श्रेया बगड़िया ने बताया कि बांधवगढ़ से 31 वर्षीया युवती प्रियंका शिंदे को मृत अवस्था में लाया गया है। उसका पोस्टमार्टम किया जा चुका है, मामला संदिग्ध होने के कारण उसका बिसरा प्रिजर्व करवाया गया है, जब तक बिसरा रिपोर्ट नही आती है तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वहीं डाक्टर ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कह सकते हैं कि किस कारण से युवती की मौत हुई है।

वहीं इस मामले में बालेन्द्र शर्मा प्रभारी थाना प्रभारी उमरिया ने बताया है कि प्रियंका शिंदे पिता जयन्त शिंदे उम्र 31 वर्ष निवासी धार 4 दिन पूर्व बांधवगढ़ घूमने आई थी और होटल समोद सफारी में रुकी रही युवती की मौत हो गई है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों ने बताया कि उसको फिट की बीमारी थी दवाई चल रही थी जो बजी पी एम में आएगा वैसी कार्रवाई होगी और पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाई प्रोफाइल सामोद सफारी रिसोर्ट में पर्यटकों के साथ होने वाली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं, कहीं पर्यटक घायल हो जाते हैं, तो कभी शराब खोरी और अब खाना खाने के बाद मौत हो जाना बड़ा सवाल है जिसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर इन घटनाओं का जिम्मेदार कौन है...? या फिर रिसोर्ट प्रबंधन अपनी मनमानी पर उतारु है। इसी होटल में 31 मार्च 2024 को यूएसए से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए आई 65 वर्षीया पामिला पति थामस वार्नर भी रात लगभग 2 बजे बाथरूम में गिर कर गम्भीर घायल हुई थी, लेकिन प्रबंधन ने कोई मदद नही की, यहां तक कि महिला ने खुद ही वाहन करके वापस जाना पड़ा था, ऐसे में इस होटल की जांच ठीक ढंग से होने की आवश्यकता है।

MadhyaBharat 14 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.