Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
sehore,Two bike riders died , Scorpio

सीहोर। जिले के श्यापुर पुलिस थाना क्षेत्र भोपाल-ब्यावरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बैरागढ़ खुमान के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से श्यामपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 की है। बाइक सवार लोग ब्यावरा की तरफ से भोपाल आ रहे थे। रास्ते में बैरागढ़ खुमान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर मीना ढाबा रामदेव जी मंदिर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे युवक, दो बच्चे और महिला साइड में चल रहे ट्रक में जा घुसे। इसमें युवक और पांच साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। एक बच्चा और महिला दूर जा गिरे। उन्हें गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने बताया कि हादसे में एक पांच साल की बच्ची और युवक की मौत हो गई है। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राहुल जोगी (24) के रूप में हुई है। वह जोगीपुरा बरखेड़ी भोपाल का रहने वाला है। हादसे में महिला और एक बच्चा घायल हुआ है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक वेगेनर कार सवार घायलों की मदद के लिए रुके। इसी बीच स्कॉर्पियो के चालक ने भागने की कोशिश की और सड़क किनारे खड़ी वेगेनर कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो खाई में उतर गई। हादसे में कार में सवार एक महिला को भी चोट आई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 15 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.