Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्व केंद्रीय मंत्री जटिया की पत्नी का अंतिम संस्कार
ujjain,Funeral of wife ,Chief Minister attended

उज्जैन। भाजपा संसदीय बोर्ड, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया की पत्नी कलावती जटिया सोमवार को उज्जैन में अंतिम संस्कार हुआ। इसके पहले उनके निज निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत सहित कई मंत्री-विधायक शामिल हुए।

 

 

दरअसल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यनारायण जटिया की पत्नी कलावती जटिया का रविवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। वह दिल्ली में ही रहती थीं और पिछले कुछ दिन से बीमार होने पर एम्स में भर्ती थीं, जहां उन्होंने 73 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर रविवार देर रात दिल्ली से उज्जैन उनके निवास ऋषिनगर एक्सटेंशन लाया गया। सोमवार सुबह से ही कई वीवीआईपी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके निवास पर पहुंचे।

 

उनके पार्थिव शरीर को ऋषि नगर स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुष्पचक्र अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्ति की। वहीं, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया। इस दौरान जटिया के परिवार सहित उनको जानने वाले लोगों का तांता लगा रहा।

 

 

अंतिम दर्शन के बाद शहर के गणमान्यजन, समाजजन व भाजपा नेताओं की उपस्थिति में ऋषि नगर विस्तार इंदौर रोड से कलावती जटिया की अंतिम यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई रामघाट पहुंची, जहां उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। जटिया परिवार पर आए इस दुख के समय में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य वरिष्ठजनों ने भी शोक व्यक्त किया।

MadhyaBharat 17 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.