Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 को एडमिट कार्ड जारी
raipur, Chhattisgarh, Teacher Eligibility Test

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायी मंडल की ओर से छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा आगामी 23 जून को ली जाएगी। इसके लिए व्यापम ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में पहली से 5वीं व 6वीं से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने की पात्रता के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी पहली से 5वीं व 6 वीं से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए की पात्रता रखेंगे। यह परीक्षा प्रदेश के 33 जिलों में आयोजित होगी। सभी जिलों में परीक्षा केन्द्र है और अभ्यार्थियों को उनके जिले के मुताबिक ही परीक्षा केन्द्रों में सेंटर दिया गया है।

इसमें परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें प्रायमरी व मिडिल दोनों ही कक्षाओं के लिए कुल मिलाकर चार लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। इसकी परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली में प्रायमरी और दूसरी पाली में मिडिल के लिए परीक्षा होगी।

मिडिल कक्षा के लिए अधिक आवेदनशिक्षक भर्ती परीक्षा में डीएड डिग्री धारी को प्राथमिक शाला के लिए शिक्षक की पात्रता दी गई है। वहीं बीएड डिग्री धारी को मिडिल व हाई स्कूल में पढ़ाने के लिए योग्य बताया गया है। ऐसे में ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रायमरी के लिए सिर्फ डीएड डिग्री धारी ही आवेदन किए है। जबकि मिडिल की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए ही बीएड डिग्री धारी योग्य बताए गए है। इसलिए मिडिल कक्षाओं को पढ़ाने के लिए अधिक आवेदन प्राप्त हुए है।

MadhyaBharat 17 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.