Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
टशन में टमाटर कीमत 100 रुपये किलो
raipur, Tomato in Tashan, price

रायपुर। आम गृहणियों के लिए टमाटर फिर से लाल हो गया है। दरअसल, बीते तीन-चार दिनों में टमाटर के दाम में बड़ा उछाल आया है। यह तेजी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में भी देखने को मिली है। टमाटर की कीमत 100 रुपये किलो पहुंच गई है। ऊंचे दाम पर बिक्री से आम लोगों की बजट से बाहर हो गया है। प्रदेश में लोकल सब्जियों के आवक कम होने से यह स्थिति निर्मित हुई है। हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई स्वाद फीका पड़ गया है।

 

 

बाजार में हरी सब्जियों की बढ़ी कीमत से गृहणियाें का बजट गड़बड़ा गया है। सप्ताह भर पहले 50 रुपये किलो बिक रहा टमाटर अब 90 से 100 रुपये तक पहुंच गया है। जनवरी से लेकर अप्रैल माह तक 10 से 30 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर के दाम में वृद्धि हैरानी कर देने वाली है। किसानों को तकनीकी खेती के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वर्षा काल में टमाटर जैसी सब्जी का दाम नहीं मिलता हैं। बताना होगा कि वर्षा काल शुरू होने से पहले किसानों ने बाड़ी में नए फसल लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। नए सिरे से हो रही बोआई के बाद फसल लगने में दो से तीन माह का समय लगेगा। तब तक बाजार में हरी सब्जियों की महंगाई बनी रहेगी।

 

वहीं डूमरतराई सब्जी मंडी के थोक व्यवसायी मोहित सेन ने चर्चा में बताया कि रायपुर शहर में टमाटर की आपूर्ति जयपुर एवं बैंगलोर से हो रही है। वहीं अन्य सब्जियों की आपूर्ति राज्य के कवर्धा, धमधा, बेमेतरा और जगदलपुर से हो रही है।

 

अरहर दाल बिक रहा 180 रुपये किलो

हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से पहले ही दलहन में मसूर, अरहर, मटर के दाम पहले से 120 से 180 रुपये किलो पहुंच चुके हैं। अभी मानसून की शुरूआत नहीं हुई है। बहरहाल वर्षा काल के दौरान गृहणियों को महंगी सब्जी से ही काम चलाना होगा। सब्जी के बढ़े दाम की वजह से घरों सूखे मौसम में बनाए गए बड़ी, बिजौड़ी, आचार, पापड़ आदि सामानों की खपत बढ़ गई है। जुलाई माह में बरबट्टी, तरोई, कुंदरू, करेला तैयार होने के बाद ही उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

 

सब्जियों के दाम : टमाटर- 100 रुपये प्रति किलो, मुनगा-120 , गंवार फली- 80, गोभी- 100, पत्ता गोभी- 50, करेला- 100 और कुंदरू 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।

MadhyaBharat 18 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.