Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
सूने मकान से 24 लाख की चोरी
durg, 24 lakh rupees stolen , abandoned house

दुर्ग /रायपुर। भिलाई के रुआबांधा स्थित एनएसपीसीएल कॉलोनी में दो सूने मकानों में चोरों ने धावा बोला और एक मकान से 24 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दूसरे मकान में कितनी चोरी हुई इसका खुलासा मकान मालिक के आने के बाद होगा। चोर 350 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, डायमंड की अंगूठी समेत 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

 

भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया है कि एनएसपीसीएल कॉलोनी ब्लॉक-C/5 क्वॉर्टर-8 निवासी एटीपीसी सेल पावर कंपनी लिमिटेड के सीनियर मैनेजर मयुरेश मोनल (37 वर्ष) ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत करता ने बताया है कि वे 14 जून को परिवार के साथ हैदराबाद गए थे। 17 जून को पड़ोसी निशांत जैन ने फोन पर उन्हें घर का दरवाजा खुला होने और चोरी की जानकारी दी। चोरी की जानकारी मिलते ही मयुरेश तुरंत फ्लाइट पकड़कर घर पहुंचे। घर पहुंचकर देखा और बताया कि आलमारी के सेफ में रखे सोने चांदी के जेवर और लगभग 25 हजार रुपये कैश गायब था। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उनके घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 24 लाख की चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीव्ही फुटेज की जांच कर चोरों की पता तलाशी में जुट गई है।

MadhyaBharat 18 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.