Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
लग्जरी वाहन व स्कूली वेन की टक्कर में 12 से अधिक बच्चे घायल
morena, children injured ,school van

मुरैना/कैलारस। कोचिंग पढक़र वापस जा रहे बच्चों के वाहन की सोमवार सुबह टक्कर लग्जरी वाहन से हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये। लग्जरी वाहन का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सालय में इलाज के लिये दाखिल कराया। यहां कुछ बच्चों तथा लग्जरी वाहन चालक की स्थिति को गंभीर देखते हुये इलाज के लिये मुरैना भेजा गया है। पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है। यह घटना टोंक चिरगांव हाइवे पर कुटरावली चौपड़ा फाटक के पास हुई है। वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूली वाहन कई गुलाटें खाते हुये सडक़ किनारे जा गिरा। वहीं लग्जरी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

सोमवार देर सुबह कैलारस थाना क्षेत्रान्तर्गत कुटरावली चौपड़ा फाटक के पास स्थित निजयानंद कोचिंग सेंटर से बच्चे पढक़र निकले। यह वाहन जेसे ही हाइवे पर आया वैसे ही तेज गति से आ रहे लग्जरी वाहन से टकरा गया। लग्जरी वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूली वाहन अनेक गुलाटियां खाता हुआ खाई में जा गिरा। वाहनों की टक्कर से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों तथा फाटक पर एकत्रित लोगों ने पुलिस व प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस व निजी वाहनों के माध्यम से घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिये अस्पताल में दाखिल कराया। बच्चों की स्थिति को गंभीर पाते हुये बेहतर इलाज के लिये कुछ बच्चों को मुरैना भेजा गया है। वहीं लग्जरी वाहन के चालक को भी मुरैना भेजा गया है। यह घायल चालक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। जिसकी पदस्थापना ग्वालियर पुलिस में है। यह अपने गृह ग्राम से वापस ग्वालियर जा रहा था, इस दौरान यह घटना हो गई है। पुलिस का मानवीय चेहरा दिखाई दिया। गंभीर घायलों के लिये 108 एम्बुलेंस की सेवा कम पडऩे लगी तब पुलिस ने घायल कुछ बच्चों को ले जाने के लिये प्राइवेट एम्बुलेंस की व्यवस्था तत्काल कराई। वहीं दुर्घटना की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक चिकित्सालय में पहुंच गये। आक्रोशित परिजन दुर्घटना से नाराज होकर मार्ग अवरुद्ध करने की योजना बना रहे थे। कैलारस थाना प्रभारी सुनील खेमरिया, उप निरीक्षक राममंत्र गुप्ता ने परिजनों को समझाइश देकर बच्चों के इलाज की प्राथमिकता पर बल दिया।

पुलिस के समझाइश पर परिजन मान गये। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। चिकित्सक बच्चों के इलाज में जुटे हुये हैं। बच्चों के वाहन की दुर्घटना जानकारी मिलते ही कलेक्टर अंकित अस्थाना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश शर्मा को बेहतर इलाज के निर्देश दिये। जिस पर अमल करते हुये सीएमएचओ ने कैलारस बीएमओ तथा सिविल सर्जन डा. गजेन्द्र सिंह तोमर को भी सभी व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये।

MadhyaBharat 18 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.