Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर माता-पिता के साथ देश और प्रदेश का नाम रोशन करें: उप मुख्यमंत्री देवड़ा
bhopal, All children ,Deputy Chief Minister Deora

भोपाल। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंगलवार को मल्हारगढ़ सीएम राइज स्कूल में स्कूल के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल चलें हम अभियान के तहत यह कार्यक्रम प्रदेश के साथ-साथ सभी जिलों तथा जिलों के प्रत्येक विद्यालय में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने स्कूल में प्रवेश पाने वाले नवीन बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें मंच से ही पुस्तके भी भेंट की।

 

 

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी मनाया जा रहा है। बच्चों का स्वागत कर स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा रहा है। बच्चों का मन सच्चा होता है, उनको जैसा चाहे वैसा गढ़ा जा सकता है, लेकिन यह जिम्मेदारी पालक और शिक्षक की होती है कि उन्हें सही मार्ग दिखाए। सीएम राइज स्कूल के माध्यम से बच्चों को न सिर्फ अच्छा वातावरण मिल रहा है बल्कि बेहतर शिक्षा भी मिल रही है।

 

देवड़ा ने स्कूल में बच्चों को समझाया कि किस तरह शिक्षक की बात मानना चाहिए, किस तरह शिक्षा हमें अच्छे भविष्य की ओर ले जाती है। बचपन सीखने के लिए होता है, इसलिए सभी मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करें। उन्होंने कलेक्टर को भी निर्देश दिये कि सीएम राइज स्कूल में अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश करवाए, जिससे अधिक से अधिक बच्चे नि:शुल्क बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके।

 

 

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि बहुत जल्द गांधी सागर का पानी मल्हारगढ़ के खेतों तक पहुंचेगा। जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा, इन दोनों योजना के कार्य प्रगति पर है, जल्द ही कार्य पूर्ण हो जाएंगे। मल्हारगढ़ में 50 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने स्कूल परिसर में ही पौधारोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आहवान किया।

 

MadhyaBharat 18 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.