Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे गिरफ्तार
raipur, Kishore Navrange, arrested

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार किया है। किशोर नवरंगे हिंसा और आगजनी की घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।अब तक गिरफ्तार हुए आरोपितों में भीम रेजिमेंट के संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी भी शामिल हैं। बलौदा बाजार पुलिस ने कुल 7 टीमें बनायी है जो प्रदेश भर से आरोपितों की पतासाजी में जुटी हुई हैं।

 

बुधवार को उक्त जानकारी देते हुए बलौदा बाज़ार पुलिस ने बताया कि, किशोर नवरंगे के आह्वान पर ही प्रदेश भर के लोग बलौदा बाज़ार पहुंचे थे और इसके बाद ही हिंसा हुई थी। पुलिस किशोर नवरंगे से पूछताछ कर रही है। किशोर नवरंगे से पूछताछ में कई बड़े खुलासे की पुलिस को आशा है ।

उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 132 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें अलग - अलग संगठन के 20 प्रमुख भी शामिल हैं। इस हिंसा में अलग - अलग संगठन के करीब 20 प्रमुख शामिल हैं जिनमें मुख्य रूप से भीम आर्मी, भीम रेजिमेंट, भीम क्रांतिवीर, क्रांति सेना, इंडियन सतनामी समाज और सतनाम समाज से संबंधित कई संगठनों के नाम सामने आये हैं। सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।

MadhyaBharat 19 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.