Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
संत कबीर की जयंती पर परीक्षा का आयोजन अनुचित : नेता प्रतिपक्ष
raipur, organize examination ,Leader of Opposition

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 22 जून को संत कबीर की जयंती के अवसर पर अवकाश दिवस में पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षाओं के आयोजन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अनुचित करार दिया है। डॉ. महंत ने कहा कि संत कबीर, कबीर पंथियों के सबसे बड़े आराध्य हैं और छत्तीसगढ़ राज्य में उनके अनुयायियों की संख्या लाखों में हैं।

पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने संत कबीर की जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया था, लेकिन इस वर्ष संत कबीर की जयंती पर अवकाश की जगह परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। बीए, बीएससी के आधार पाठ्यक्रम की परीक्षा 22 जून को निर्धारित की गई है। एक तरफ जहां संत कबीर की जयंती पर कबीर पंथियों के द्वारा विविध आयोजन किए जाएंगे तो दूसरी तरफ इस दिन शिक्षक ड्यूटी करेंगे और छात्र परीक्षा देंगे। डॉ. महंत ने कहा है कि संत कबीर की जयंती पर पूरे छत्तीसगढ़ में अवकाश घोषित किया जाए और इसे भविष्य के लिए भी यथावत रखा जाना चाहिए।

MadhyaBharat 20 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.