Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
रीवा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
rewa,NSUI workers protest ,baton charge

रीवा। रीवा में गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इसमें पांच कार्यकर्ता और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 30 छात्रों को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पटवारी भर्ती, नर्सिंग घोटाला, नीट एग्जाम, व्यापमं घोटाला, आरक्षक भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता दोपहर करीब दो बजे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे। वे विवेकानंद पार्क से चलकर मानस भवन के पास पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारी उप मुख्यमंत्री के आवास के घेराव की मांग पर अड़ गए और जमकर नारेबाजी करने लगी। इसी बात पर पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, संगठन मंत्री शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सचिव अजय सिंह और संस्कार त्रिपाठी घायल हुए हैं। इनके हाथ-पैर और कमर पर चोट आई है।

 

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने लड़कियों पर भी लाठियां चलाई हैं, जिसमें दीप्ति यादव और निकिता शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। आगे चलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

 

सीएसपी रितु उपाध्याय का कहना है कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। दो पुलिस जवानों को घायल कर दिया। इसके बाद हल्का बल प्रयोग किया है। फिलहाल, उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की संख्या ज्यादा थी, इसलिए हल्का बल प्रयोग करना मजबूरी बन जाती है।

MadhyaBharat 21 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.