Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
साइंस कॉलेज मैदान में 35 हजार लोगों ने एक साथ किया योग
raipur,  yoga together, Science College grounds

रायपुर। देश-दुनिया में आज शुक्रवार को योग दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 35 हजार लोगों ने एक साथ योग किया। इसमें अलग-अलग संस्थान के योग टीचर भी शामिल रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया । प्रदेश में सबसे बड़ा योग कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत रायपुर विधायक राजेश मूणत और आरंग विधायक भी उपस्थित रहे ।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योग शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। सीएम साय ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, योग करने से विद्यार्थी जीवन संवार जाएगा। इससे एकाग्रता बढ़ेगी और सफलता मिलेगी। योग स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है।

 

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में उमड़े जनसैलाब ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाया ।मुख्यमंत्री के साथ हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया ।

 

उल्लेखनीय है कि हर साल 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एक साथ आता है। यह वैश्विक परिघटना प्राचीन भारतीय योग पद्धति तथा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण पर इसके गहन प्रभाव को मान्यता देती है।योग शब्द संस्कृत शब्द “युज” से निकला है, जिसका अर्थ है “जोड़ना” या “एकजुट करना”, तथा यह मन, शरीर और आत्मा में सामंजस्य लाने के दर्शन का प्रतीक है।

 

MadhyaBharat 21 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.