Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
indore,  airport received ,bomb threat

इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट को एक बार फिर बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एयरपोर्ट के ई मेल आईडी पर दी गई। इस मामले में एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी करण पुत्र आलोक तिवारी ने एरोड्रम थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। धमकी भरा ईमेल आने के बाद इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर सीआईएसएफ टीम ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन एयरपोर्ट पर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 

एयरपोर्ट की ओर से शुक्रवार को दी जानकारी दी गई है कि एयरपोर्ट डायरेक्टर की मेल आईडी apdiindore@aai.aero पर गुरुवार सुबह 10.26 मिनट पर BOMB विषय पर मेल आईडी nobody@dizum.com से मेल मिला। जिसमें पेट्रिक नामक सख्स द्वारा एयरपोर्ट पर बम प्लेस करने की धमकी दी गई। जिसमें किसी संगठन का जिक्र नहीं किया गया। मुख्य सुरक्षा अधिकारी करण तिवारी ने एरोड्रम पुलिस को आवेदन दिया है। आवदेन मिलने के बाद केस दर्ज किया गया है।

 

इससे पहले गत 18 जून को भी इंदौर- भोपाल सहित देशभर के 50 एयरपोर्ट को बम से उडा़ने की धमकी दी गई थी। अज्ञात शख्स ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी भरा ये ई-मेल भेजा था। भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने गांधीनगर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पर सर्चिंग की। वहां मौजूद लोगों की भी चेकिंग की गई। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

 

इसी तरह 29 अप्रैल 2024 को भी सुबह 9.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन के पास ऑफिशियल मेल पर अज्ञात आईडी 666darktriad@gmail.c om से मेल किया गया था, जिसमें लिखा है कि एयरपोर्ट परिसर और कुछ एयरलाइंस के प्लेन में बम प्लांट किए गए हैं। इन्हें जल्द एक्टिव कर उड़ा दिया जाएगा। इससे पहले 12 मई 2024 को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के साथ ही दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना, अगरतला, गुवाहाटी, जम्मू, औरंगाबाद, बागडोगरा और कालीकट एयरपोर्ट्स को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी।

MadhyaBharat 21 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.