Since: 23-09-2009
प्रवीण कक्कड़
21 जून यानी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग एक विज्ञान है, कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान।
भारतीय परिदृश्य में हम प्राचीन काल से योग करते आ रहे हैं, 21 जून 2014 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे मान्यता देते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे मनाया जाने लगा।
योग आपके जीवन में आनंद और आंतरिक शांति लाने का एक तरीका है। रोगमुक्त जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
आज विश्व संगीत दिवस भी है, संगीत की भाषा पूरी दुनिया समझती है, इसके बिना पूरी दुनिया अधूरी सी लगती है। विश्व में सदा ही शांति बरकरार रखने के लिए फ्रांस में पहली बार 21 जून 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस मनाया गया, तब से आज के दिन पूरे विश्व में संगीत दिवस मनाया जाता है।
आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग एवं विश्व संगीत दिवस की भी हार्दिक शुभकामनाएं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |