Since: 23-09-2009
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देशानुसार जिला खनिज जांच दल द्वारा आज शुक्रवार सुबह बस्तर जिले के अंतर्गत ग्राम भानपुरी, बस्तर, बिलोरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।
गौण खनिज मिट्टी के चार वाहन एवं खनिज चूना पत्थर के चार वाहन कुल सात वाहनों को अवैध गौण खनिज परिवहन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खनिज के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि उक्त कार्यवाही के दौरान जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा तथा खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम, लोकेश कश्यप उपस्थित थे।
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |