Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
मैनेजर को भटठ्ठे में जिंदा जलाने के मामले में खुलासा
katni, Revelation , manager alive

कटनी। कटनी में सिमको लाइम स्टोन कंपनी के मैनेजर की हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित चोरी करने के मकसद से घर में घुसे थे। मैनेजर के जागने के पर उसे मार दिया था। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को चूने के भट्टे में फेंक दिया।

 

कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कछगवां ग्राम में बीते दिनों सिमको कंपनी के मैनेजर समनु प्रसाद विश्वकर्मा की हत्या करके मृतक के शव को छुपाने के लिए चुने के भटठ्ठे में फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी लगते ही मौके कर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने हत्या की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई थी। घर में एक कमरे में नोट बिखरे मिले और वहीं खून के छींटे भी मिले थे।शनिवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चोरी की नीयत से ही कंपनी में काम करने वाले आशीष सिंह ठाकुर (28), विनोद सिंह पुत्र ज्ञान सिंह( 35), रंजीत उर्फ गोलू सिंह पुत्र देवी सिंह (24), सनम सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह (19) के द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे रात में चोरी करने के लिए घुसे थे, उसी दौरान मैनेजर नींद से जाग गया और उन्हें देख लिया। वो शोर ना मचा दे इसलिए उसको पकड़कर मार दिया। हत्या के बाद आरोपित डर गए थे, उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे सिमको कंपनी के भट्टे में ही उसे फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के पास से चोरी किए गए पैसे भी बरामद किए गए हैं। इन सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

MadhyaBharat 22 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.