Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एकावरी मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली को उपचार के बाद किया गिरफ्तार
dhamtari, Woman Naxalite injured , Ekavari encounter

धमतरी। नक्सल प्रभावित नगरी ब्लाॅक के एकावरी में पुलिस डीआरजी टीम व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यहां गोली लगने से घायल नारायणपुर की एक महिला नक्सली को सिहावा पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। इस महिला नक्सली को ओडिशा की नवरंगपुर पुलिस ने सर्चिंग के दौरान पकड़कर धमतरी पुलिस को सौंप दिया था।

डीएसपी नक्सल आरके मिश्रा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल 2024 को धमतरी के एकावरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी और वह जान बचाकर वहां से भाग निकली। महिला नक्सली मैंगो नुरेटी घायल हालात में ओडिशा की ओर भाग रही थी, तभी सर्चिंग में निकले ओडिसा नवरंगपुर पुलिस ने महिला नक्सली मैंगो नुरेटी को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके पैर में जख्म के निशान मौजूद थे। गिरफ्तार महिला नक्सली को नवरंगपुर पुलिस ने सिहावा पुलिस को सौंप दिया। नक्सल डीएसपी आरके मिश्रा ने बताया कि जब इस महिला नक्सली मैंगो नुरेटी को गिरफ्तार किया तो पैर में गोली लगी हुई थी। इसलिए धमतरी पुलिस करीब दो माह तक मेकाहारा रायपुर व जिला अस्पताल धमतरी में उपचार करा रहे थे। अब ठीक हो गई है, तो सिहावा पुलिस नियमतः गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।

 

धमतरी मुठभेड़ की थी मास्टर माइंड

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैंगो नुरेटी एकावरी मुठभेड़ की मास्टरमाइंड थी। महिला नक्सली मैंगो नुरेटी वर्ष 2021 से सीतानदी एरिया कमेटी के दीपक मंडावी के साथ नक्सली वारदातों में शामिल रही है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना पूरा नाम मैंगो नुरेटी उर्फ सिंधु बताया।

 

मुखबिर से मिली थी सूचना

 

13 अप्रैल 2024 को धमतरी के बोराई थाना इलाके में नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया। चारों तरह से घिरे होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जवानों ने नक्सलियों के फायरिंग पर जवाबी फायरिंग की। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में 11 नक्सलियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था।

MadhyaBharat 23 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.