Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा नेत्री माधवी लता पहुंची ने किये बाबा महाकाल के दर्शन
ujjain, Madhavi Lata , Baba Mahakal

उज्जैन। भाजपा नेत्री माधवी लता शनिवार देर रात को विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किये। वह भगवान महाकाल की शयन आरती में शामिल हुईं और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी श्रीराम गुरु ने गर्भगृह तक जाकर पूजन अर्चन कराया।

हैदराबाद की बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी रही माधवी लता शनिवार रात को उज्जैन पहुंची। वह भगवान महाकाल की रात के समय होने वाली शयन आरती में सम्मिलित हुई। नंदी हाल में बैठकर माधवी लता ने भगवान महाकाल की शयन आरती देखी और इसके बाद गर्भ गृह की चौखट से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। माधवी लता ने बाबा महाकाल को कमल पुष्प अर्पित किया। पुजारी श्री राम गुरु ने माधवी लता को बाबा महाकाल का प्रसाद दिया और बाबा महाकाल को अर्पित दुपट्टा माधुरी लता के गले में आशीर्वाद स्वरुप डाला गया।

इसके पश्चात बाबा महाकाल की रात्रि में होने वाली शयन आरती के लिए नंदी मंडपम में जाकर बैठी। आरती समाप्ति के पश्चात माधवी लता मंदिर परिसर में ही स्थित बाबा महाकाल की सेनापति वीरभद्र को प्रणाम किया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से निरीक्षक चंदन शर्मा ने माधवी लता को बाबा महाकालेश्वर का चित्र और प्रसाद भेंट किया। मीडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई हूं। शयन आरती के वक्त मेरे अंदर एक नई ऊर्जा आई है, जिसका इस्तेमाल देश को उज्जवल बनाने में करूंगी।

MadhyaBharat 23 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.