Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सितंबर माह के अंत तक जीजी फ्लाईओवर का कार्य होगा पूर्ण: मंत्री राकेश सिंह
bhopal, GG flyover work ,Rakesh Singh

भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को निर्माणाधीन जीजी फ्लाईओवर और जेपी अस्पताल (1250) में निर्माणाधीन नवीन इमारत का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक भगवान दास सबनानी सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

मंत्री सिंह ने गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 148 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे जीजी फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो, नगर निगम, और जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यों में समन्वय न होने के कारण यह देरी हो रही थी। अब सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य की गति को तेज किया गया है। विभागीय अधिकारियों की बैठक कर निर्माण कार्य को गति देकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये गये।

 

मंत्री सिंह ने निर्देश दिये कि फ्लाईओवर का कार्य सितंबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाए। 15 मीटर चौड़े इस फ्लाईओवर की लंबाई 2734 मीटर (करीब पौने तीन किमी) है। जीजी फ्लाईओवर से एमपी नगर आने वाला 60% ट्रैफिक गुजर जाएगा, जिससे केवल 5 मिनट में पौने तीन किमी की दूरी तय हो सकेगी।

 

मंत्री सिंह ने जेपी अस्पताल (1250) में 26.63 करोड़ रुपये की लागत से 195 बेड और 4 ऑपरेशन थिएटर वाली निर्माणाधीन नवीन इमारत का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से भोपाल की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी वृद्धि होगी, जिससे नागरिकों को काफी सुविधा होगी।

MadhyaBharat 23 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.