Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एमपी से जुड़े यूपी पेपर लीक मामले के तार
bhopal,  paper leak case, related to MP

भोपाल। उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। पेपर भोपाल की एक प्रिंटिंग प्रेस में छपे थे। इस मामले में यूपी एसटीएफ ने प्रिंटिंग प्रेस के मैकेनिकल इंजीनियर सुनील रघुवंशी समेत 6 लोगों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपित सुनील ने पेपर लीक के एवज में दस लाख रुपये लिए थे।

 

 

एसटीएफ की पूछताछ में सुनील ने बताया है कि दस लाख रुपए लेकर उसने पर्चा लीक किया था। प्रिंटिंग मशीन के पार्ट्स में खराबी बताकर उसने एक पुर्जे को निकाल लिया था। इसे रिपेयर कराने के नाम पर उसने पार्ट्स को बड़े बॉक्स में कागजों में लपेटकर पैक किया। इसी के बीच उसने मौका देखकर पेपर छिपा दिया था। इस तरह आसानी से वह पेपर को बाहर निकाल लाया था। इसके बाद उसने पेपर साथियों की मदद से लीक किया।

 

 

प्रश्न पत्र लीक मामले में जिन आरोपितों को गिरफ्तारी हुई है उनमें सुनील रघुवंशी, भोपाल (मप्र), सुभाष प्रकाश, मधुबनी (बिहार), विशाल दुबे, प्रयागराज (यूपी), संदीप पाण्डेय, प्रयागराज (यूपी), अमरजीत शर्मा, गया (बिहार), विवेक उपाध्याय, बलिया (यूपी) शामिल हैं । बता दें कि उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने 11 फरवरी 2024 को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 का आयोजन किया था। इस परीक्षा के शुरू होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद सरकार ने परीक्षा को निरस्त कर दी थी और यूपी एसटीएफ को इसकी जांच सौंपी थी।

MadhyaBharat 24 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.