Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मप्र में पहली बार हुआ अफ्रीकन जेब्रा का जन्म
indore, African zebra,Madhya Pradesh

इंदौर। मध्य प्रदेश में पहली बार अफ्रीकन जेब्रा का जन्म हुआ है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (चिड़ियाघर) में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे अफ्रीकन जेब्रा ने जन्म लिया। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जामनगर से पांच माह पहले अफ्रीकन जेब्रा का जोड़ा लाया गया था। चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार बेबी जेब्रा और मां दोनों स्वस्थ हैं। पर्यटक जल्द ही इसके दीदार कर सकेंगे।

 

चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार पूरे प्रदेश में जेब्रा सिर्फ इंदौर जू में है, जिनकी संख्या बढ़कर अब तीन हो गई है। जन्म लेने के कुछ ही घंटे बाद बेबी जेब्रा पैरों पर खड़ा हो गया और चहलकदमी करने लगा। इंदौर जू को यह जेब्रा का जोड़ा तीन राज्यों में तीन साल तक कोशिश करने के बाद मिला था। यह गुजरात के जामनगर से मिला था। अब इस जोड़े के बदले इंदौर से व्हाइट टाइगर जामनगर भेजा जाएगा।

चिड़ियाघर के क्यूरेटर निहार पारुलेकर ने बताया कि अफ्रीकन जेब्रा के जोड़े ने रविवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बच्चे को जन्म दिया है। मादा और बेबी जेब्रा दोनों स्वस्थ हैं। वह रातभर मां के ही पास रहा और सोमवार सुबह तक धीरे-धीरे पैरों पर खड़े होकर चहलकदमी करने लगा है।

बताया गया है कि इंदौर चिड़ियाघर प्रबंधन ने इंदौर में जेब्रा का जोड़ा लाने के लिए लगातार प्रयास किए। अफ्रीकन जेब्रा के लिए मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोंसले चिड़ियाघर को प्रस्ताव भेजा था। साथ ही सेंट्रल जू अथारिटी से एनिमल एक्सचेंज के तहत अनुमति चाही थी। वहां से तब हरी झंडी मिल गई थी। इसके बाद अफ्रीकन जेब्रा को मुंबई चिड़ियाघर से इंदौर भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी थी लेकिन महाराष्ट्र में फाइनल निर्णय लेने में दिक्कत आ गई और मामला अटक गया था। इसके चलते कर्नाटक और गुजरात से जेब्रा मांगा गया। अंतत: गुजरात से यह सहमति बनी। पांच महीने पहले ही जेब्रा का जोड़ा इंदौर आ गया। बदले में व्हाइट टाइगर जामनगर-गुजरात को देना तय हुआ है। अब जल्द ही इंदौर से व्हाइट टाइगर जामनगर भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि 52 एकड़ में फैले इंदौर के चिड़ियाघर में 1300 से ज्यादा वन्यप्राणी हैं। इनमें नौ शेर, 11 बाघ और चार तेंदुए शामिल हैं। यहां 10 शावकों ने बीते 11 महीने में जन्म लिया है। हिरण और सियार की संख्या पचास से अधिक है। यहां स्नेक और बर्ड हाउस भी बना है, जो यहां आने वाले लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। बर्ड हाउस में 40 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी हैं। ग्रीन विग मकाऊ, ब्लू एड गोल्ड मकाऊ, कैपडोवे, लारी, उड़ने वाली गिलहरी, ग्लाइडर सहित कई पक्षी शामिल हैं। इंदौर जू में कई बार एनिमल एक्सचेंज के तहत जानवरों को लाया गया है। यहां 80 से ज्यादा प्रजातियों के 245 से ज्यादा विदेशी पक्षी और जानवर आए हैं। इनमें सांप, मकाऊ, इगुआना, कछुए, पाकेट मंकी, फिनएच, कानोट, लारी सहित अन्य पक्षी शामिल हैं।

MadhyaBharat 24 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.