Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन बेकाबू होकर पल
sagar, Van , school children

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन सड़क किनारे नाले में पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार कुछ बच्चों को चोट आई है। वैन चालक के मुताबिक वैन के ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है। आसपास के लोगों ने आकर बच्चों को बचाया। घायल बच्चों को उनके स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे।

 

जानकारी अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे प्राइवेट बस स्टैण्ड के पास की है। सुबह करीब 7.15 बजे सेन्ट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चे रोजाना की तरह वैन से स्कूल जा रहे थे। घटना के समय वैन में करीब आधा दर्जन बच्चे थे। इस दौरान प्राइवेट बस स्टैंड के पास अचानक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और बच्चों को वैन से बाहर निकाला। इस हादसे की वजह से वैन में सवार कुछ बच्चों के सिर व मुंह में चोट आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये वैन आनंद श्री होटल के बाजू वाली घाटी से नीचे की तरफ आई और रोड क्रॉस कर सीधे सामने खुले नाले में जाकर पलट गई। इससे वैन के चारों पहिए ऊपर हो गए। वैन पलटते ही बच्चो में चीख-पुकार मच गई। वैन ड्राइवर का कहना है कि ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ। घायल बच्चों को परिजन अस्पताल ले गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त वैन की कंडीशन बहुत ही कंडम प्रतीत हो रही है। उसमें नंबर प्लेट तक नहीं लगी है।

MadhyaBharat 25 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.