Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में 26 -27 को भारी बारिश का येलो अलर्ट
raipur,Yellow alert , heavy rain

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सोमवार को बारिश की स्थिति कम रही, जहां दिनभर धूप-छांव का की स्थिति निर्मित रही। इससे लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे. प्रदेश में 26 जून से अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

आज मंगलवार को सुबह से रायपुर में बादल छाये हुए हैं, मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम को गरज- चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में भोपालपटनम में 15 सेंटीमीटर, अहिवारा में 6, घुमका, खैरागढ़ में 4, राजिम, भखारा, डोंगरगढ़, गोबरा नवापारा, बेलतरा,औंधी में 3, बोरी, पलारी, हसौद, गरियाबंद, रायपुर, बलौदाबाजार, बड़ेराजपुर, धमतरी, पेंड्रा रोड, कुकरेल, खरोरा 2 वर्षा हुई।

मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तथा एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

वहीं एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण महाराष्ट्र तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. इसके कारण प्रदेश में आज 25 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।

वहीं 26 जून को मौसम विभाग के मुताबिक पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर चांपा जिले में हैवी रेन फॉल का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 27 जून को प्रदेश के गारियाबंद, धमतरी, रायगढ़, बलरामपुर, सरगुजार, कोंडागांव, और कांकेर जिले में हैवी रेन फॉल का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

MadhyaBharat 25 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.