Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तीन लोगों की हत्या के बाद परिजनों ने रोड किया जाम
damoh, Ajay Singh, takes charge

दमोह। दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाले बांसा तारखेडा में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले को लेकर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मृतकों के परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया।

दमोह सागर भोपाल मार्ग पर स्थित बांतारखेडा में हुए हत्याकांड के आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर परिजन सड़क मार्ग जाम किए हुए हैं। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम 24 जून की शाम को करने के बाद पुलिस ने शवों को जिला चिकित्सालय में स्थित शवगृह में रखवा दिया था। 25 जून को जैसे ही पुलिस की अभिरक्षा में शव अंतिम संस्कार के लिए रवाना किए गए उसके पूर्व ही परिजनों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

ज्ञात हो कि एक होमगार्ड उसके पुत्र सहित भतीजे की गोली मारकर एवं धारदार हथियार से 24 जून को प्रातः कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद बताया जा रहा था और लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ मामले की जांच में लगी हुई है। घटनाक्रम में एक कॉलोनाइजर का नाम सामने आने के कारण मामला एक अलग दिशा में जाता दिखाई दे रहा था। एक महत्वपूर्ण कॉलोनाइजर और उसके ड्राइवर तथा मृतक तथा उसके साथियों के साथ विवाद का मामला सामने आया था जिस पर दोनों के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज भी कर लिया था। एक आवेदन पत्र इस समय जमकर वायरल हो रहा है जिसमें मृतक के द्वारा अपनी हत्या की आशंका पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताई गई है।

सूत्र बताते हैं कॉलोनाइजर को पुलिस ने रात में अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ की है। वहीं परिजनों को समझने के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं पुलिस के अधिकारी लगे हुए हैं। परिजन कलेक्टर को धरना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

MadhyaBharat 25 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.