Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
भिलाई टाउनशिप में आधी रात गोलीबारी
durg, midnight firing, bhilai township

दुर्ग/रायपुर। भिलाई टाउनशिप में मंगलवार देर रात लगभग ढ़ाई बजे दो गुटों के बीच की आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। यह गोलीबारी कोतवाली थाना के पास ग्लोब चौक पर हुई है। कोतवाली थाना के अनुसार अनिल जोस और स्टेनली ग्रुप के बीच चल रहे विवाद की वजह से यह गोलीबारी हुई है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गोली चलाने वाले आरोपितों की पहचान की जा रही है।उन्होंने बताया कि सेंट्रल एवेन्यू रोड ग्लोब चौक के पास रात विश्रामपुर निवासी आदित्य, सुनील एवं रमनदीप एक ही बाइक पर शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए सेंट्रल एवेन्यू रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार पहुंचे और उनसे लड़ाई झगड़ा करने लगे। इसी बीच किसी ने फायर कर दिया गया जिसमें आदित्य एवं सुनील को गोली लगी ।

 

आदित्य एवं सुनील को घायल अवस्था में इलाज के लिए शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर दोनों को ही रायपुर के अस्पताल रिफर कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि दोनों ही घायलों की स्थिति सामान्य है एवं खतरे से बाहर हैं।

MadhyaBharat 26 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.