Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
टैंकर में घुसी बेकाबू कार तीन लोगों की मौत
sehore, Uncontrolled car , three people died

सीहोर। जिले में आष्टा के पास पार्वती थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर ग्राम किलेरामा में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सामने जा रहे दूध के टैंकर में जा घुसी और फिर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात करीब एक बजे ग्राम किलेरामा के जोड़ पर हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पार्वती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

 

 

पार्वती थाना प्रभारी प्रभारी चिन्मय शर्मा ने बताया कि कार क्रमांक एमपी 09 सीआर 7015 इंदौर से भोपाल की ओर आ रही थी। किलेरामा जोड़ पर भोपाल की तरफ आ रहे टैंकर क्रमांक एमपी 04 जी ए 8767 में घुस गई। हादसे में कार सवार खजूरी सड़क भोपाल थाना अंतर्गत ग्राम खाटखेरी धामनोद निवासी 54 वर्षीय रूपसिंह पुत्र मानसिंह ठाकुर, 39 वर्षीय महेश पुत्र रघुनाथ सिंह तथा खजूरी सड़क निवासी सुनील पुत्र सुजान मेवाड़ा की मौत हो गई। उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान हुई। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 26 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.