Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मुस्लिम समुदाय के 35 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म
indore,  Muslim community ,adopted Sanatan Dharma

इंदौर। शहर में मुस्लिम समुदाय के करीब 35 लोगों ने सनातन धर्म अपना लिया है। आयोजन शुक्रवार को स्थानीय खजराना गणेश मंदिर में हुआ। इसके लिए विधि-विधान से खजराना गणेश मंदिर में पूजन-पाठ और हवन किया गया। वैदिक पद्धति से सभी का शुद्धिकरण कराया गया। सनातन धर्म से प्रभावित होकर इन लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है।

 

 

जानकारी के अनुसार कानूनन धर्मांतरण के लिए इन लोगों ने इंदौर कलेक्टोरेट में आवेदन दिया था। इसके बाद यह आयोजन किया गया। इनकी लीगल प्रोसीडिंग करने वाले एडवोकेट अनिल नायडू और राहुल राठौर ने इसकी पुष्टि की है। इन सभी लोगों ने विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा के नेतृत्व में इस्लाम छोड़ कर हिन्दू धर्म अपनाया है। इनमें से रोहित पहले हिन्दू था। उसने कुछ समय पहले मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब उन्होंने घर वापसी की है।

 

विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण कर रहे सभी लोगों की घर वापसी हो रही है। इस्लाम छोड़ इन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है। मंदिर में हिंदू धर्म अपनाने के लिए अभी और भी लोग पहुंच रहे हैं। ये सभी इंदौर और आसपास के इलाकों में रहने वाले हैं।

 

शर्मा ने बताया कि सभी के बारे में कलेक्टोरेट कार्यालय में शपथ पत्र दे दिया है। इनमें इंदौर, देवास, सांवेर और अन्य जिलों के लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा 12-13 लोग इंदौर के हैं। महिला-पुरुषों की संख्या बराबर है। सभी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कैडर से प्रभावित होकर माना है कि सनातन से श्रेष्ठ कुछ नहीं हैं। उन्हें अपने धर्म के कट्टरपंथी कानून का पालन करने में दिक्कत आ रही थी। खासकर हलाला और तीन तलाक, जिस पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। सनातन में कोई कट्टरपंथी नहीं है।

 

सनातन धर्म अपनाने के बाद इन लोगों का नया नामकरण किया गया है। इनमें जमीन बी (58) अब जमना बाई, नीलोफर शेख (34) अब निकिता, अक्षा शेख (34) अब आकांक्षा, रज्जाक अब रोहित, अंजुम शाह अब आरती, अबरार अब अभिषेक, मुबारिक अब मनीष, रहमान अब हीरालाल, रईस अब राजू, रईस खान अब अर्पित, सुरया बी अब पूजा, मेहरु बी अब ममता, कालू खां अब करुलाल, रुकैया अब रुक्मणि, जरीना बी अब जानवी, जाकिर अब राहुल, रजिया अब रानी, शमीम शाह अब शानू, राबिया बी अब लाली, सलमा बी अब सरिता, रफीक मोहम्मद अब राहुल, राबिया बी अब रंजना, अल्फिया अब आशु के नाम से पहचानी जाएंगी।

MadhyaBharat 28 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.